Friday, January 28, 2011

हौसला

मंज़िल अभी बहुत दूर है मगर फिलहाल रास्तो से हौसला है

मुस्कुराना शायद अब याद नही मगर फिलहाल आँसुओ से हौसला है

जीतना है ये यकीन तो है मगर फिलहाल इरादे से हौसला है

चाँद तारे तोड़ लाएँगे ये ख्वाब है मगर फिलहाल आसमान से हौसला है

सोना चाँदी तो नही है अभी पास मगर फिल्हाल फौलादी हाथों से हौसला है

इस रात की कभी सुबह होगी मगर फिलहाल अंधेरी रातों से हौसला है

मिलेगी सपनो की मंज़िल मगर फिलहाल इंतज़ार से हौसला है

1 comment:

  1. great one.............reading hindi is awesome experience..

    ReplyDelete